नारद जयंती जबलपुर

 


लोक कल्याण के लिए हुआ देवर्षि नारद का जन्म


        देवर्षि नारद का जन्म सिर्फ लोक कल्याण के लिए हुआ है।वे प्राणी मात्र के दुखों से द्रवित हो जाते हैं।इसीलिए वे तीनों लोकों में अबाध गति से विचरण करते हुए वहां के दुखों से आर्त प्राणियों के समाचार भगवान विष्णु को सुनाकर उनके कष्टों का हरण करवाते हैं।

          उक्त उद्गार आचार्य परिषद मध्य प्रदेश के संयोजक डॉ एच पी तिवारी ने परिषद के कार्यालय में आयोजित देवर्षि नारद जयंती समारोह में व्यक्त किए। इसके पूर्व देवर्षि नारद का पूजन अर्चन,हवन और महा आरती की गई।