नया ताकतवर मास्क

 मास्क के संपर्क में आते ही निष्क्रिय हो जाएगा कोरोना वायरस


कोरोना वायरस ने सभी लोगों को परेशान कर रखा है। वैक्सीन इसका इलाज जरूर है लेकिन यह भी रामबाण साबित नहीं हो पा रही है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए तो वैक्सीन भी नहीं है। लेकिन अब एक भारतीय कंपनी ने ऐसा मास्क निकाला है जो इस वायरस से राहत देगा। मास्क के संपर्क में आते ही कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने आज यह जानकारी दी कि पुणे की एक स्टार्ट अप फर्म ने थ्रीडी प्रिंटिंग एवं दवाओं के सम्मिश्रण से एक ऐसा मास्क तैयार किया गया है जिसके संपर्क में आते ही कोरोना वायरस इनैक्टीव यानी निष्क्रीय हो जाएगा। थ्रिंक टेक्नालाजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस कंपनी ने यह मास्क तैयार किया है। इस पर विषाणु रोधक एजेंट का लैप लगाया गया है। डीएसटी ने बताया कि लैप में उपयोग में लाई गई सामग्री सोडियम ओलेफिन सल्फानेट आधारित मिश्रण है। इसका उपयोग साबुन में होता है। परीक्षण करके यह भी देखा गया कि यह लैप सार्स-कोव-2 को इनैक्टिवेट कर देता है। विभाग ने बताया कि जब वायरस लैप के संपर्क में आता है तो उसकी बाहरी झिल्ली नष्ट हो जाती है। लैप की सामग्री सामान्य तापमान पर स्थिर होती है और उसका कास्मेटिक में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।